Today Hind Times

स्कूल, कोचिंग संस्थान के साथ   धार्मिक स्थल रहेगा बंद, सात बजे शाम तक ही खुलेगा अब दुकान
Todayhindtimes.com 9 Apr 87 views THT SPECIAL

स्कूल, कोचिंग संस्थान के साथ धार्मिक स्थल रहेगा बंद, सात बजे शाम तक ही खुलेगा अब दुकान

टीएचटी डेस्क पटना। बिहार में बढ़ते कोरोना मामले को लेकर मुख्यमंत्री के उच्चस्तरीय बैठक में बड़ा निर्णय लिया गया। बिहार में सभी दुकानों को शाम 7 बजे के बाद बंद करने का एलान किया गया है। 30 अप्रैल तक राज्य में कोरोना की नई गाइडलाइन जारी की गई है। सीएम ने स्कूल-कॉलेज को 18 अप्रैल तक बंद करने का एलान कर दिया है। सीएम ने प्रशासनिक टीम को इसे सख्ती से लागू करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही सभी धार्मिक स्थल बंद रहेगा। सिनेमा हॉल मामले में जी गाइड लाइन जारी की जाएगी, उसे भी सख्ती से पालन कराया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना देश ही नहीं पूरे दुनिया मे काफी तेजी से फैल रहा है।  इस पर काबू पाने के लिए कुछ निर्णय सख्ती के साथ लेना जरूरी है। सभी दुकानें  व प्रतिष्ठान शाम 7 बजे तक ही खुले रहेंगे। सात बजे के बाद बंद रहेगा। इसके अलावे हर  दुकानों में मास्क पहनना जरूरी है। दुकानकर्मियों और ग्राहकों के लिए सैनिटाइजर की व्यवस्था जरूरी होगी। सोशल डिस्टेंसिंग का खासा ध्यान रखा जाएगा।


रेस्टोरेंट, भोजनालय और ढ़ाबा में निर्धारित संख्या के 25 फीसदी ही ग्रहकों को ही बैठाया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश  कुमार ने यह भी कहाँ की बिहार के रहने वाले जो लोग बाहर भी हैं। वह लोग भी बाहर से बिहार आ रहे हैं। बिहार सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है। सरकार ने रेलवे स्टेशन पर ही जांच की व्यवस्था की है। जांच में जो भी लोग पॉजिटिव पाए जायेंगे, उनके इलाज की व्यवस्था की गई है। बिहार सरकार अधिक से अधिक टेस्ट कराने पर फोकस कर रही है। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि 11 अप्रैल से 14 अप्रैल के बीच टीका उत्सव मनाया जायेगा। पीएम मोदी ने बैठक में कहा है कि 11 अप्रैल को ज्योतिबा फुले जी की जयंती है, 14 अप्रैल को अंबेडकर जी की जयंती है। 11 अप्रैल से 14 अप्रैल के बीच हमें टीका उत्सव मनाएं। इस दौरान वैक्सीन की बर्बादी शून्य हो। अधिक से अधिक वैक्सीनेशन हो. इससे वातावरण बदलने में काफी मदद मिलेगी।